फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Finally in the hands of daughters Rchegi Mehndi

आखिर कैसे रचेगी बेटियों के हाथों में मेहंदी

Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में अड़चन न आये। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यही नहीं शादी अनुदान योजना में धनराशि भी तीन गुना करने की घोषणा कर दी गई है। वहीं गरीब अल्पसंख्यक परिवारों को आज भी तंगहाली में बेटियों का विवाह करना पड़ता है।
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में कुछ सीमित लोगों को ही योजना का लाभ मिल पा रहा है। ऐसे में गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में आर्थिक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से गरीब अल्पसंख्यक परिवार की बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना चलायी जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत विवाह के लिए उन्हें 10 हजार रुपये आर्थिक लाभ दिए जाने का प्रावधान है। योजना का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण इसका लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते महत्वपूर्ण योजना कुछ ही लोगों तक सिमट कर रही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में बमुश्किल से 130 परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सका है। विभाग की ओर से लोगों तक सरकार की योजना पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि आज भी ग्रामीण अंचलों में आर्थिक तंगी के बीच गरीब अल्पसंख्यक परिवार बेटियों का विवाह करने को विवश हो रहे हैं।

पात्रों के लिए वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 25,540 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 19,884 रुपये वार्षिक आय निर्धारित की गई है। योजना का लाभ पाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से प्रपत्रों की जांच करायी जाती है कि वे मानक के अनुरूप हैं अथवा नहीं। उसके बाद विभाग  शासन से धन की मांग करता है।

मियां टोला के साबित अली कहते है कि योजना की कोई जानकारी ही नहीं है। पहली बेटी का विवाह कर चुके हैं। अब दूसरे की तैयारी तंगी के बीच किसी तरह कर रहे हैं। चौहट्टा के अहमद हुसैन का कहना है कि बेटी का विवाह करना है।

सरकार की इस योजना के विषय में कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह कजियाना के मो. शब्बीर का कहना है कि योजना तो दफ्तर तक ही सिमट कर रही गई। किसी तरह उधार लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस योजना को पाने के लिए सबसे ज्यादा हेराफेरी आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर होता है।

अपात्र व्यक्ति प्रभाव और पहुंच का इस्तेमाल करके कम आय के प्रमाणपत्र हासिल कर लेते हैं। वहीं पात्र इसके लिए कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर ही काटते रहते है। जांच के दौरान कार्यालय में अपात्र सांठगांठ करके योजना का लाभ उठा लेते है।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी का कहना है कि आवेदन पत्रों को जांच कराने के बाद ही लाभ दिया जाता है। लाभ पात्रों को मिले इसके लिए कई बार जांच में देरी हो जाती है। योजना का समय-समय पर प्रचार-प्रसार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed