फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fight, I will stand by you: Priyanka

लड़ो मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी : प्रियंका

Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fight, I will stand by you: Priyanka
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्र्ीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को महिलाओं और छात्राओं से शक्ति संवाद किया। जिला अस्पताल चौराहा स्थित रिफार्म क्लब में लड़की हूूं लड़ सकती हूं महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए खुद लड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि तुम लड़ो, मैं तुम्हारे साथ हूं। जितनी भी शक्ति मुझमें है, वह तुम्हारे साथ है। कांग्रेस तुम्हारे साथ है। मिलकर देश-प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे। देश और प्रदेश की बेहतरी में महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता। महिलाएं चुप नहीं रह सकतीं, वे अपना हक मांगेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो साल पहले मुझे कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। तब से मैं उत्तर प्रदेश में जगह-जगह लोगों से मिल रही हूं। कुछ साल पहले उन्नाव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था और उसके बाद उसे जला दिया गया था, फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। मैं उसके घर गई थी, उसकी भाभी थी। उसके परिवार को धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिताजी को पीटा गया। उसके पिताजी ने कुछ नहीं कहा। कुछ समय बाद उसकी भाभी फूट-फूटकर रोने लगी। आगे कहा कि हाथरस में भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने उसके मां-बाप को उसका चेहरा तक देखने नहीं दिया।

प्रियंका ने आगे बताया कि कुछ समय पहले मैं ललितपुर गई थी। वहां दो किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। वहां एक किसान की बेटी कविता ने बताया कि उसकी मां अकेली पड़ जाएगी। उसकी देखभाल कौन करेगा। नई-नई शादी हुई थी। मेरे मन में आया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर इतना अत्याचार हो रहा है। किसान ने आत्महत्या की। अंत में उसका बोझ एक महिला उठा रही है। बार-बार यही दिखता है, जहां-जहां जाती हूं, वहां महिलाओं पर अत्याचार की बात सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed