फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ferozepur special made us wait for 11 hours

Raebareli News: फिरोजपुर स्पेशल ने कराया पौने 11 घंटे इंतजार

Tue, 10 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ferozepur special made us wait for 11 hours
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को पटना से फिरोजपुर कैंट जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौने 11 घंटे विलंब से आई। आनंद विहार से बरौनी जाने वाली स्पेशल ट्रेन छह घंट देर से पहुंची। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 10 मिनट तो गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 38 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन



पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई। जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन



रविवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि किसी भी ट्रेन का जिले में संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





उतरेटिया से लौटी इंटरसिटी एक्सप्रेस

रायबरेली। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को सुबह उतरेटिया तक ही गई। उतरेटिया से दोपहर में वापस वाराणसी भेज दी गई। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को उतरेटिया में उतरना पड़ा। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह व्यवस्था कई दिनों तक रहेगी, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि लखनऊ स्टेशन पर कोई काम चल रहा होगा, तभी गाड़ी संख्या-15107 को उतरेटिया में रोक दिया गया और गाड़ी संख्या-15108 को उतरेटिया से वापस भेजा गया। फिलहाल यह बदलाव कब तक रहेगा, इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed