फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers sitting on the highway to surround the toll plaza

टोल प्लाजा घेरने को नेशनल हाईवे पर बैठे किसान

Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on the highway to surround the toll plaza
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर शनिवार को जायस क्षेत्र के गांधी नगर कस्बा स्थित ऐंधी टोल प्लाजा को किसानों ने घेरने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार ही नहीं हुए और हाईवे पर ही रास्ता रोककर बैठ गए। इस पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और प्रमुख पदाधिकारियों समेत 30 किसानों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में इन सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अमेठी के संयुक्त किसान मोर्चा ने भी हुंकार भरी और ऐंधी टोल को घेरने का प्रयास किया। इससे पहले कि किसान पहुंच पाते, पुलिस और प्रशासन ने टोल प्लाजा को अपनी सुरक्षा में ले लिया। जायस कोतवाली के साथ ही फुरसतगंज, जामो व मोहनगंज समेत 10 थानों की पुलिस और पीएसी मुस्तैद हो गई।
विज्ञापन

हालात पर नियंत्रण के लिए अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव समेत उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा कई अन्य अफसर तैनात हो गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगा दी। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जैसे ही टोल प्लाजा की तरफ पहुंचने लगे, पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के बल प्रयोग से गुस्साए किसान नेता सड़क पर ही बैठ गए और काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने किसानों को सड़क से हटाने का प्रयास किया लेकिन किसान डटे रहे। आखिरकार पुलिस ने धरना-प्रदर्शन खत्म कराने के लिए किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और वाहनों में बैठाकर घरों को भेज दिया।
इस मौके पर विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी रमेश कुमार मिश्रा, लालबिहारी पांडेय, कमला प्रसाद, शिव कुमार पांडेय, धनंजय पांडेय, उमेश प्रसाद पांडेय व संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मैनेजर, टोल प्लाजा संजीव गुप्ता ने बताया कि किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस पहले से मुस्तैद रही। इससे टोल प्लाजा पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध नहीं होने पाया। आम दिनों की तरह टोल टैक्स की वसूली होती रही जिसमें कोई कमी नहीं हुई।

अमेठी के एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे 30 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें टोल प्लाजा से दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। सभी को घर लौट जाने को कहा गया। टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed