फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers opened the head of Purva Branch Canal

Raebareli News: किसानों ने पुरवा ब्रांच नहर का हेड खोला

Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers opened the head of Purva Branch Canal
डलमऊ। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकले पुरवा ब्रांच नहर का हेड सिल्ट से पाट दिए जाने से किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहे थे। कई बार शिकायत के बाद अभियंता नहीं चेते, तो रविवार को किसान हेड पर पहुंचकर पहले सिल्ट हटाई और फिर गेट खोलकर पानी छोड़ा। किसानों का कहना है कि इस समय उड़द, मूंग और हरा चारे की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है।
विज्ञापन


भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, सुशील कुमार ने बताया कि डलमऊ गंग नहर से भेला पोषक और पुरवा ब्रांच नहर निकली है। एक महीने से डलमऊ गंग नहर में सिल्ट सफाई चल रही है। निकाली गई सिल्ट को पुरवा ब्रांच नहर के हेड पर लगा दिया गया। चार दिन पहले गंग नहर में पानी आया, लेकिन पूरा पानी भेला पोषक में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुरवा ब्रांच के हेड पर सिल्ट न हटाना पड़े इसके लिए पानी छोड़ना जरूरी नहीं समझा। इससे आक्रोशित किसान हेड पर पहुंचे। फावड़ा चलाकर पहले सिल्ट हटाई। फिर गेट खोलकर पानी छोड़ा। पुरवा ब्रांच नहर से करीब 15 माइनरों में पानी जाता है। पानी के अभाव में किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी नहीं कर पा रहे थे। सहायक अभियंता चेतन सक्सेना ने बताया कि पानी की मांग नहीं थी। इस वजह से पुरवा ब्रांच का पानी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed