फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's thunderbolt cut neck from teenshed

किसान की आंधी से उड़ी टीनशेड से गर्दन कटी

Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer's thunderbolt cut neck from teenshed
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में रविवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान की आंधी से उड़ी टीनशेड से गर्दन कट गई। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दिलदहलाने वाली घटना से हर कोई सकते में रहा।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का रहने वाला राम नारायण (65) किसानी करता था। फसल की रखवाली के लिए राम नारायण खेत में ही रहता था। रविवार रात भी राम नारायण फसल की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते पानी के साथ ही तेज आंधी चलने लगी। आंधी के कारण गांव के शिवकंठ के ट्यूबवेल की कोठरी में रखी टीनशेड उड़ गई। जिसकी चपेट में आकर राम नारायण के गर्दन को धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोगों का मजमा जुट गया। परिवारीजन भी मौके पर पहुंचेे। मृतक के बेटे ओम प्रकाश, जयप्रकाश, ज्ञान प्रकाश, बेटी शांती, देवी, वंदना और पत्नी रामरानी के आंसू नहीं थम रहे हैं।

पत्नी का कहना है कि हर दिन खेत में फसल की रखवाली करने जाते थे और घर चले आते थे। जानकारी होने पर खेत पहुंची तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। टीनशेड से गर्दन कटी दूर पड़ी थी। थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि टीनशेड से गर्दन कटने से किसान की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed