फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's death under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death under suspicious circumstances
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजन खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद उसी बाल्टी से पानी पीने के कारण मौत बता रहे हैं जबकि ग्रामीण पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत बता रहे हैं। पुलिस किसी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

दुलारेपुर मजरे धुराई निवासी राजकुमार (40) पुत्र गोकुल के परिवारीजनों का कहना है कि शनिवार को राजकुमार धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा रहा था। इसके बाद वह पास के नलकूप पर जाकर उसी बाल्टी से पानी पीने लगा जिस बाल्टी से वह कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इससे हालत बिगड़ गई। वहीं पड़ोसी ग्रामीण बताते हैं कि शनिवार को किसी बात को लेकर राजकुमार का उसके परिवारजनों से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर राजकुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर आननफानन परिवारीजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक राजकुमार की पत्नी अनारकली, बेटे रामप्रकाश, गनेश, रंजीत और बेटी शशि का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed