फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer murdered on tube well

नलकूप पर किसान की हत्या की

Mon, 16 Aug 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered on tube well
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात नलकूप पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और लोगों के बयान दर्ज किए। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी नन्हा (62) के बड़े बेटे संतलाल की पत्नी कमलेशा की सगी बहन ललिता पासी ने ठाकुर जय नरायण सिंह से प्रेम विवाह किया था। बावजूद इसके ललिता का पति उसे मारता-पीटता था।
विज्ञापन

इससे कुछ समय से ललिता हरचंदपुर कस्बे में एक किराए के मकान में छिपकर रहती थी। उसे खोजने उसका पति जय नारायण अक्सर आता रहता था। नन्हा ललिता के बच्चों की देखभाल किया करता था। इसी वजह से आरोपी जय नरायण रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नन्हा नलकूप पर सो रहा था। इसी दौरान जय नरायण ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गला रेतकर किसान की हत्या कर दी। रविवार सुबह हत्या की जानकारी से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
घटना की जानकारी होने पर थानेदार बृजेश राय मौके पर पहुंचे। घटना की पड़ताल की। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे सुखई की तहरीर पर जय नरायण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुबह छोटा बेटा सुखई नलकूप पर पहुंचा तो पिता नन्हा गंभीर अवस्था में तड़प रहा था। पिता को तड़पता देख बेटा दंग रह गया। उसने घटना की जानकारी हरचंदपुर एसओ को दी। कुछ ही देर में एसओ भी मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ में घायल नन्हा ने बताया कि आरोपी जय नरायण ने उस पर हमला किया है। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। थानेदार का कहना है कि मरने से पहले नन्हा का बयान देना ठीक रहा और आरोपी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed