फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer kidnapped and held hostage for nine hours

किसान का अपहरण कर नौ घंटे बनाया बंधक

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer kidnapped and held hostage for nine hours
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक किसान का अपहरण करके उसे नौ घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। इस दौरान किसान की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि पैसा, मोबाइल तक छीन लिया गया। ट्रैक्टर में टक्कर लग जाने के कारण जिला पंचायत सदस्य ने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए किसान पर जुल्मों सितम ढाया। परिवारीजनों की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम सक्रिय हुई तो कई घंटे की मशक्कत करके तय स्थान पर पहुंचकर किसान को डीडीसी और उसके साथियों के कब्जे से मुक्त कराया। मामले में केस दर्ज करके डीडीसी और उसके एक साथी को दबोच लिया गया है। अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी अखिलेश प्रताप सिंह किसानी करते हैं। बुधवार की रात करीब 8.30 बजे वे जिला मुख्यालय से ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहे थे। रास्ते में मलिकमऊ के पास सामने आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई थी। बस इतनी सी बात पर जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ किसान अखिलेश का अपहरण करके ट्रैक्टर उठा ले गए। इस दौरान मोबाइल के साथ पैसे छीन लिया। किसान को डीडीसी ने घर पर ही बंधक बना लिया। हद तब हो गई, जब किसान ने परिवारीजनों से फोन से बात करने की बात कही तो डीडीसी ने बात तक नहीं करने दिया। किसान डरा और सहमा घर में ही बंधक रहा।
विज्ञापन

इधर, घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं चल पाया। परिवारीजनों ने मामले से एसपी श्लोक कुमार को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी ने सर्विलांस के जरिए किसान के मोबाइल की लोकेशन ली। लोकेशन गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में पाई गई। टीम ने स्थानीय पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों की शिकायत को भी स्थानीय गुरुबख्शगंज पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। देर रात जानकारी पर एसओजी टीम ने कुछ घंटे में ही लोकेशन ट्रैस करके डीडीसी के घर से ही किसान को मुक्त कराया। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे किसान दबंगों के चंगुल से छूटा।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि रायबरेली शहर के कैलाशपुरी निवासी एवं पीड़ित किसान के भतीजे आशुतोष सिंह की तहरीर पर पोरई गांव निवासी कोरई, विमल, विकास और जिला पंचायत सदस्य शीतला नाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जिला पंचायत सदस्य और कोरई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

डरा धमका रहे थे, पानी तक नहीं पीने दिया
पीड़ित किसान ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों ने बेरहमी के साथ उसकी पिटाई की। नौ घंटे तक घर पर ही बंधक बनाए रखा। परिवारीजनों से बात करना चाहा तो मोबाइल नहीं दिया। प्यास लगी तो पीने के लिए पानी नहीं दिया। डरा और धमका रहे थे कि तुम्हें जान से मार देंगे। पीड़ित का कहना है कि एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तो उन्हेें कुछ सुकून मिला। उन्होंने उन्हें मुक्त कराया। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि कुछ नेता भी आरोपियों की मदद करने लगे, लेकिन एसपी की सख्ती के चलते मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed