फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, family members create uproar

Raebareli News: संदिग्ध दशा में किसान की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, family members create uproar
सलोन (रायबरेली)। कान्हपुर गांव निवासी किसान बृजेश पांडे (40) सोमवार की देर रात गांव के बाहर प्राइमरी पाठशाला के पास अचेत पड़े मिले। गांव के ही पंकज पांडेय ने उन्हें देखा तो घर पर जानकारी दी। इस पर बृजेश का भतीजा अनुज पांडेय और बेटा लवलेश उनको लेकर सीएचसी सलोन पहुंचे। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बृजेश ने अनुज और लवलेश को बताया कि उसकी जुबान ऐंठ रही है, पानी मांगा और बताया कि किसी ने उन्हें कुछ खिला दिया है। हालत गंभीर होने पर बृजेश को एम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे परिजन बृजेश का शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद परिवार के लोग शव लेकर करहिया चौकी पहुंच गए और नारेबाजी की। मृतक की पत्नी बबिता ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर राकेश पासी समेत उसके साथियों ने उसके पति को जहर देकर मार डाला है। बबिता ने बताया कि उसके पति ब्रजेश सोमवार को सुबह करहिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम गांव के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास वह बेहोशी की हालत में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हंगामा बढ़ता देख सलोन और सूची की पुलिस फोर्स करहिया चौकी पर बुला ली गई। करीब आधा घंटे तक चौकी के बाहर लोगों का हंगामा चलता रहा। मांग की गई कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस पर पुलिस सभी को लेकर सलोन कोतवाली ले आई। यहां पर बातचीत कर सभी का शांत कराया गया।


बृजेश की मौत से पत्नी बबिता, बेटा अभिषेक, लवलेश और बेटी काजल का रो-रोकर बेहाल हो गए। परिवार के लोगों का कहना था कि जमीन को लेकर बराबर दबाव बनाया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि सोमवार रात को अचेत अवस्था में बृजेश पांडे को सीएचसी ले जाया गया था। उन्होंने अत्यधिक शराब पी थी। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर राकेश पासी, नवनीत, अभिजीत प्रताप के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed