फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer dies in suspicious circumstances, people are anticipating cold

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, लोग ठंड लगने का जता रहे अंदेशा

Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in suspicious circumstances, people are anticipating cold
महराजगंज/अमावां। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ठंड लगने से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

दुसौती गांव निवासी राकेश सिंह (45) मंगलवार रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। बुधवार तड़के भी राकेश घर नहीं लौटा तो परिवारीजन खेत पहुंचे।
इस दौरान राकेश खेत में बेहोश पड़ा मिला। आननफानन उसे सीएचसी अमावां पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई।
कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि किसान की मौत की सूचना मिली है। परिवारीजनों ने न तो कोई तहरीर दी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed