{"_id":"6161de5a8ebc3ea6611057b4","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-rubble-due-to-collapse-of-kutcha-wall-raibaraily-news-lko599388636","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जोगापुर बरिगांव निवासी गुमान कुशवाहा (67) अपने घर में अकेला रहता था। शनिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे गुमान अपने पशुओं को पानी पिला रहा था। अचानक छप्पर सहित कच्ची दीवार ढह गई। इससे वह उसी के नीचे दब गया। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक का पुत्र अमित और उदयवीर व उसका परिवार शहर में प्राइवेट नौकरी करके परिवार के साथ वहीं पर रहता है। मृतक की दो बेटी सोनी व वंदना शादीशुदा है। छोटी बेटी वंदना गांव में ही रहकर अपने पिता की देखभाल करती थी। थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची दीवार ढहने से मलबे की चपेट में आकर किसान की जान गई।