फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Faith rises on chhath puja

छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया....

Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Faith rises on chhath puja
रायबरेली। छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया....छठी माई बरत सुहावन भूखै सारा संसार...छठ महारानी पूरण कीजै काज..जैसे तमाम गीत बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सूर्यास्त के समय सुनाई दिए। सई नदी, शारदा नहर समेत विभिन्न स्थानों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन-अर्चन के लिए काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शहर में राजघाट स्थित सई नदी के तट पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। साथ ही सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा सहायक नहर के तट और आईटीआई कॉलोनी में भी जनसमूह उमड़ा।
आकाश में सूूर्य की धीमी होती किरणों के साथ ही व्रतधारी महिलाओं और उनके परिवारीजनों का उत्साह बढ़ता रहा। महिलाओं ने सूर्य को अघ्र्य देकर पूजा अर्चना की। राजघाट स्थित सई नदी तट पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई पूजन-अर्चना की तैयारियों के साथ साजसज्जा में जुटा रहा।
विज्ञापन

सूर्यास्त से पहले तो राजघाट में काफी भीड़ जुट गई। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं सई नदी किनारे पानी में खड़ी हो गई और विधिविधान से पूजा अर्चना की। उनके साथ काफी संख्या में पुरुष और बच्चे भी रहे। इस दौरान सूर्यदेव और छठ मइया के जयकारे भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए शहर के इंदिरा नगर में किरन सिंह, गीता चौबे, रानी चौबे, अंजली चौबे आदि मिहलाओं ने पूजा अर्चंना किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल अतुल सिंह मौजूद रहे।
उगते सूर्य को आज देंगी अघ्र्य
जिस तरह बुधवार की शाम विभिन्न स्थानों पर डूबते सूरज को अघ्र्य देने के लिए लोग जुटे, उसी तरह गुरुवार को उगते सूूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी महिलाएं पहुचेंगी। सूर्य को अघ्र्य देने के बाद महिलाएं पूजा अर्चना और आरती करेंगी। महिलाएं अनीता, विमला, कुसुम कहती हैं कि छठ पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह रहता है।

पति संग की पूजा अर्चना, बोली छठ मइया पूरी करती मनोकामना
छठ महापर्व का प्रचलन जिले में बढ़ रहा है। यही वजह है कि छठ महापर्व पर राजघाट सेत अन्य स्थानों पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे पहुंचे। युवाओं में छठ महापर्व को लेकर उत्साह दिखा। रतापुर की रहने वाली निशा यादव ने पति संतोष यादव के साथ राजघाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया। निशा का कहना है कि छठ मइया हर मनोकामना पूरी करती हैं। उनके परिवार के लोग विधिविधान के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। इसमें परिवार के सभी लोग शामिल होते हैं। सत्य नगर की रहने वाली अलका श्रीवास्तव ने पति रामजी श्रीवास्तव के साथ राजघाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया। दंपती ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर सभी में उत्साह रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed