फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   factory producing substandard cheese was discovered in Rae Bareli 280 kg of cheese was destroyed in raid

पकड़ी गई फैक्टरी: घटिया पनीर से चल रहा सेहत बिगाड़ने का कारोबार; खाने वालों सावधान; लाइसेंस होगा निलंबित

Mon, 01 Dec 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 08:48 PM IST
सार

रायबरेली में घटिया पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। छापे में 280 किलो नष्ट कराया गया। खराब गुणवत्ता से सेहत बिगाड़ने का कारोबार चल रहा था। अब फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित होगा। 

विज्ञापन
factory producing substandard cheese was discovered in Rae Bareli 280 kg of cheese was destroyed in raid
280 किलो घटिया पनीर कराया गया नष्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में घटिया पनीर बनाकर लोगों की सेहत बिगाड़ने का कारोबार थम नहीं रहा है। शहर क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने सलोन क्षेत्र के घोसी का पुरवा में पनीर बनाने की फैक्टरी में छापा मारा। यहां 280 किलो घटिया पनीर बरामद हुआ।

विज्ञापन


जांच में प्रथम दृष्टया मानकों पर खरा न उतरने पर पूरा पनीर नष्ट करा दिया गया। साथ ही नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। फैक्टरी को बंद कराने के साथ ही लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचनलता तिवारी व सौरभ उत्तम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी मो. शाहिद की पनीर फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान पनीर गंदे पानी में रखा मिला। उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। मौके पर ही टीम ने गुणवत्ता की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पनीर मानकों पर खरी नहीं उतरा। करीब 280 किलो पनीर को जब्त करने के बाद उसे नष्ट करा दिया। टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। फैक्टरी को भी बंद करा दिया गया।


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि पनीर को नष्ट कराने के साथ ही फैक्टरी बंद करा दी गई है। लाइसेंस को भी निलंबित किया जा रहा है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed