{"_id":"6277fd7e3c200c5ff80220fb","slug":"facebook-raibaraily-news-lko6296603171","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। पूरे बरजोर मजरे भुरकुसपुर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
गांव निवासी पिंकू उर्फ घंटी कस्बे की रहने वाली एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर उसे बदनाम कर रहा था।
परिवारीजनों को जानकारी होने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
रविवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया जिसके जरिये फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)