फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eye on sensitive areas, Khaki will move immediately on any information

संवेदनशील इलाकों पर नजरें, किसी भी सूचना पर तुरंत मूव करेगी खाकी

Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eye on sensitive areas, Khaki will move immediately on any information
रायबरेली। सीएए को लेकर हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार को जुमा होने की वजह से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही हैं। किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आएगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन में बांट दिया गया है। इसमें सुपर जोन, जोन और सब जोन शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी कराई जा रही है, ताकि भड़काऊ बयान से किसी तरह का विवाद न होने पाए। संवेदनशील स्थानों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

पिछला शुक्रवार शांति से निपटा था। अब शुक्रवार को फिर जुमा पड़ रहा है। इसीलिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। खुफिया विभाग को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। मुस्लिम बहुल और धार्मिक स्थलों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी स्वप्निल ममगाई ने गुरुवार रात कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शहर के कहारों का अड्डा, किला बाजार, सुपर मार्केट, रतापुर, एकता विहार, सिविल लाइन, इंदिरा नगर, बस स्टेशन, डिग्री कॉलेज चौराहा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सतर्क सजग रहकर पूरी तरह से मुस्तैद रहे। सुपर जोन में नगर क्षेत्र, तहसील सदर, लालगंज और महराजगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन को शामिल किया गया है। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन में नगर क्षेत्र रायबरेली, देहात क्षेत्र रायबरेली, तहसील लालगंज, तहसील क्षेत्र महराजगंज, तहसील क्षेत्र डलमऊ, तहसील क्षेत्र ऊंचाहार, तहसील क्षेत्र सलोन को शामिल किया गया है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी, एसडीएम महराजगंज विनय कुमार सिंह, एसडीएम डलमऊ सविता यादव, एसडीएम ऊंचाहार केशवनाथ गुप्ता, एसडीएम सलोन आशीष कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सब जोन मेें मुख्यालय घंटाघर, बैरहना, कैपरगंज, गुरुनानक नगर, मंसा देवी मंदिर, सुपर मार्केट, छोटी बाजार, खोवा मंडी, किला बाजार, कहारों का अड्डा, तेलियाकोट, खतराना, जोशियाना, खालीसहाट, अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, डिग्री कॉलेज चौराहा, बरगद चौराहा, रतापुर चौराहा, सारस होटल, चंपा देपी मंदिर को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में बीएसए पीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी एके वैश्य, जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
एसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि सीएए को लेकर हो रहे विरोध के चलते जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बचत भवन में पीस कमेटी की बैठक करके लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया गया है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। भाईचारे के व्यवहार को बनाए रखे। सीएए सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सोशल साइट्स पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जिले में धारा 144 भी प्रभावी है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed