फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exposure of fake liquor supply racket

ठेकों पर नकली शराब की आपूर्ति के गोरखधंधे का पर्दाफाश

Sat, 21 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Exposure of fake liquor supply racket
रायबरेली। शराब की दुकानों पर नकली शराब की आपूर्ति करने के गोरखधंधे का शक्रवार को पर्दाफाश हुआ है। लालगंज पुलिस व आबकारी टीम ने 285 शीशी शराब के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से दो कार व एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस को चकमा देकर चार लोग भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एएसपी शशिशेखर सिंह ने नकली शराब के कारोबार का खुलासा करते हुए बताया कि आबकारी व लालगंज कोतवाली पुलिस की टीम ने सूचना पर बढ़ई का पुरवा तिराहा पर वाहनों को रोककर चेक किया गया तो एक वैन से शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पकड़े गए पांच आरोपियों में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राज किशोर जयसवाल, गांधी नगर मजरे मौरा रूपई निवासी मोहनलाल पासी, उन्नाव जिले के आपमऊ मजरे टिनई निवासी कुलदीप सिंह, नसीराबाद थाना क्षेत्र के ओदारी निवासी आशीष जायसवाल और मिलएरिया थाना क्षेत्र के राही निवासी सत्यम गौड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को चकमा देकर भागने में रुस्तमपुर मिलएरिया निवासी अंकित उर्फ कोमल जायसवाल, राही मिलएरिया निवासी अमन जायसवाल, प्रेमराजपुर मिलएरिया निवासी रवि प्रताप सिंह, हरचंदपुर निवासी बब्लू उर्फ देवेंद्र जायसवाल शामिल हैं। आरोपियों के पास से 285 शीशी नकली शराब बरामद की गई है।

आरोपी नकली शराब को लालगंज, शहर व मिलएरिया क्षेत्र की दुकानों में बेचने की फिराक में थे। आबकारी निरीक्षक लालगंज नरेंद्र श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम, कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह आदि की टीम को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed