फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Explosion in firecrackers due to bike overturns, young man dies, sister scorched

बाइक पलटने से पटाखा से विस्फोट, भाई की मौत, बहन झुलसी

Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explosion in firecrackers due to bike overturns, young man dies, sister scorched
बछरावां (रायबरेली)। स्पीड ब्रेकर पर बाइक पलटने के बाद पटाखों में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बाइक में आग लगने के साथ ही उसके परखचे उड़ गए। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे से आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यह हादसा उन्नाव जिले में उस समय हुआ जब बछरावां थाना क्षेत्र निवासी भाई-बहन पटाखों की सप्लाई करने उन्नाव जा रहे थे। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बहन को जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन में रोना-पिटना मचा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बछरावां के हरदोई गांव निवासी मो. मुस्लिम (35) पुत्र मुस्तकीम शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपनी बहन रोशनी के साथ पटाखों की सप्लाई करने उन्नाव जिले के हिलौली जा रहा था। बछरावां-मौरावां मार्ग पर उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कूटीखेड़ा गांव के पास स्पीड ब्रेकर के चलते अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते पटाखों में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया और बाइक में आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। सभी में अफरातफरी मच गई।
कुछ देर बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाइक के परखचे उड़ गए थे। मो. मुस्लिम और उसकी बहन गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इससे पहले कि मो. मुस्लिम को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मौरावां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बहन को जिला अस्पताल उन्नाव भेजा।
बताते हैं कि मृतक मो. मुस्लिम हरदोई गांव में अकेले ही रहता था। पत्नी से लगभग तीन-चार साल पूर्व उसका विवाद हो गया था। इसके चलते पत्नी राबिया बानो अपनी दो बेटियों आलिया व फिजा के साथ मायके में रहती है। वहीं मो. मुस्लिम की बहन रोशनी की लगभग तीन वर्ष पूर्व बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी रियाज के साथ शादी हुई है।
दो सप्ताह पूर्व ही वह भाई के घर आई थी और भाई के साथ पटाखा की सप्लाई करने उन्नाव जा रही थी। घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
पटाखा बनाना मो. मुस्लिम का पुश्तैनी धंधा है लेकिन तीन साल से उसने काम बंद कर रखा था। इधर, वह मुंबई में नमकीन फैक्टरी में काम कर रहा था। लॉकडाउन में घर लौटा और फिर से पटाखा बनाने का काम करने लगा था। दीपावली को देखते हुए वह पटाखा सप्लाई करने उन्नाव जा रहा था कि तभी अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा।

बछरावां थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि उन्नाव में हुए हादसे की जानकारी मिली है। मो. मुस्लिम के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था या नहीं, इस बारे में जांच कराई जा रही है। अब तक की जांच में पाया गया कि उसके बाबा के नाम स्थायी लाइसेंस था लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। पूरी पड़ताल के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed