फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Experimental examinations from 15, recording will be done with camera

प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से, कैमरे से होगी रिकार्डिंग

Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Experimental examinations from 15, recording will be done with camera
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तरह प्रायोगिक परीक्षा में भी कैमरे परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां इन कैमरों की नजर में प्रैक्टिकल कराने होंगे।
विज्ञापन

अगर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं तो वीडियो रिकॉर्डिंग करानी होगी। अगर ऐसी व्यवस्था भी नहीं हो पाती है तो अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करनी होगी। यह रिकॉर्डिंग विद्यालय में सुरक्षित रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए तिथियां तय कर दी हैं। प्रैक्टिकल दो चरणों में कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 15 से 29 दिसंबर के बीच लखनऊ मंडल के सभी जिलों में प्रायोगिक परीक्षा कराना तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए रायबरेली जिले में भी इन्हीं तिथियों के बीच सभी विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षा कराना होगा। इसके लिए यूपी बोर्ड ने परीक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
साथ ही परीक्षकों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे जिस विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के लिए जाएंगे, वहां अपना आधार कार्ड या अन्य कोई मान्य पहचान पत्र जरूर ले जाएंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्यों से भी कहा गया कि परीक्षक के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की कॉपी जरूर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे। जिले में यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षा के लिए 73314 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जिनमें हाईस्कूल के 41122 और इंटरमीडिएट के 32192 परीक्षार्थी शामिल हैं। बाहर से आने वाले परीक्षकों को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा लेनी है।
इसमें 50 फीसदी अंक वाह्य परीक्षकों और 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षकों को देने होंगे। हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम तय हो गया है। समय से सभी विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed