{"_id":"583f163c4f1c1b0f1ede6dc7","slug":"excise-inspector-suspended-in-the-mater-of-illegal-liquor-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी निरीक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी निरीक्षक सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में सदर सर्किल के आबकारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं अभी कई और अधिकारियों, सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। आबकारी कमिश्नर की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
खोर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को शराब फैक्ट्री पकड़ी गई थी। छह माह से फैक्ट्री का संचालन हो रहा था, लेकिन इसकी भनक आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं हो सकी। एसटीएफ के मामला उजागर करने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया।
शासन के आदेश पर आबकारी कमिश्नर ने सदर सर्किल के आबकारी निरीक्षक बृजेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया। निलंबन का आदेश भी फैक्स के जरिये भेज दिया। अभी इस मामले में कई अधिकारियों और आबकारी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जिला आबकारी अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि कमिश्नर ने आबकारी निरीक्षक बृजेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया है।