फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Examination of the couple from Italy, corona virus symptoms were not found

इटली से आए दंपती की जांच, नहीं पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण

Mon, 16 Mar 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Examination of the couple from Italy, corona virus symptoms were not found
रायबरेली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से सजग है। इटली से लौटे भारतीय दंपती की जांच रविवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर की। जांच में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। दंपती के अलावा परिवारीजनों की भी जांच की गई। नोडल अधिकारी का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खासकर विदेश से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार बसंतपुर के रहने वाले युवक की लगभग चार माह पूर्व शादी हुई थी। इसके बाद दंपती फरवरी महीने में इटली घूमने गया था। दोनों 8 मार्च को इटली से वापस आ गए। इसकी भनक जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को हुई तो नोडल अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. नागेंद्र नोडल ने सुबह स्वास्थ्य टीम के साथ सलोन के बसंतपुर गांव पहुँचकर दंपती की जांच की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि मौके पर टीम के साथ इटली से लौटे दंपती की जांच की गई, लेकिन कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण नहीं मिले है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। नोवेल कोरोना वायरस के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर शासन स्तर पर लिए गए निर्णय को देखते हुए सभी शैक्षिक संस्थाओं (स्कूल-कॉलेजों) को 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कोचिंग संस्थाएं चल रही हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने फरमान जारी किया है कि अग्रिम आदेशों तक के लिए कोचिंग संस्थाओं बंद रहेंगे। अगर कोई कोचिंग संस्थान चलता हुआ पाया गया तो उसका पंजीकरण रद्द करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed