{"_id":"606b52ba8ebc3e5910086162","slug":"examination-of-nomination-papers-started-four-pamphlets-rejected-raibaraily-news-lko5728496190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच शुरू, चार पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच शुरू, चार पर्चे खारिज
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय में डीडीसी के नामां
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। दो दिन में जमा कराए गए 26,400 नामांकन पत्रों की जांच सोमवार की सुबह 19 नामांकन स्थलों पर गहमागहमी के बीच शुरू हो गई। दावेदारों ने अपने पर्चे को बचाने और विपक्षियों के पर्चों को खारिज कराने के लिए जमकर जोड़-तोड़ की। हालांकि जिला पंचायत सदस्य के 886 पदों के लिए एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। छतोह में ग्राम पंचायत सदस्य के दो और सलोन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो नामांकन पत्रों को खामियां मिलने पर निरस्त किया गया है। छह अप्रैल को जांच के बाद नामांकन पत्रों पर अतिंम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि जांच को लेकर सोमवार को नामांकन स्थलों पर गहमागहमी का माहौल रहा।
गत तीन और चार अप्रैल को एडीएम (प्रशासन) न्यायालय में जिला पंचायत के 52 पदों के लिए 886 नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके अलावा जिले के सभी 18 ब्लॉकों में दो दिन में प्रधान पद के लिए 7473 नामांकन पत्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 6136 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11905 नामांकन पत्र जमा किए गए। दो दिन नामांकन प्रक्रिया चलने के बाद सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। एडीएम न्यायालय में पहुंचकर लोगों ने एक-एक करकेे अपने पर्चों की जांच कराई।
उधर, ब्लॉकों में भी सुबह से ही नामांकन पत्रों की जांच के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। पहले दिन सलोन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो पर्चे और छतोह में ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो पर्चे खारिज किए गए। सभी नामांकन स्थलों पर छह अप्रैल को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम को सभी नामांकन पत्रों पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सोमवार को दिन भी भी गहमागहमी रही। दावेदारों ने अपने पर्चे को बचाने और विरोधियों के पर्चों को खारिज कराने का पूरा प्रयास किया। अमावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोडरस बुजुर्ग निवासी सुशील कुमार, राम नरेश, धर्मेंद्र यादव आदि ने ब्लॉक में आपत्ति दर्ज कराई कि शिक्षामित्र शिवेंद्र गुप्ता ने प्रधान पद के लिए पर्चों दाखिल किया है। इसलिए पर्चे को खारिज किया जाए। हालांकि इस नामांकनपत्र पर छह अप्रैल को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच का सोमवार को पहला दिन था। डीडीसी पदों के लिए जमा पर्चों के खिलाफ पहले दिन कोई आपत्ति नहीं आई। छह अप्रैल को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात अप्रैल को अपराह्न दो बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। -राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)