फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Examination held for vacant ARP posts

Raebareli News: एआरपी के रिक्त पदों के लिए हुई परीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Examination held for vacant ARP posts
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 22 रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही चयन प्रक्रिया के लिए मंगलवार को परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 35 में 32 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए आवेदन तो 40 आए थे, लेकिन परीक्षण में छह आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। लिखित परीक्षा के नतीजे आने के बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट बनेगी और उन्हें रिक्त पदों पर कार्यभार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में पांच एआरपी होने चाहिए। इस तरह से कुल 95 पद भरे जाने हैं। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का ही चयन किया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी 95 पदों को भरने के लिए बीते शैक्षिक सत्र में तीन बार चयन प्रक्रिया अपनाई, लेकिन हर बार पद खाली रह जाते थे। वर्तमान में 73 पद ही भरे हैं, जबकि 22 पद अभी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतोह व रोहनिया में चार-चार, सरेनी व नगर क्षेत्र में तीन-तीन और बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, खीरों, लालगंज, महराजगंज व सलोन में एक-एक पद रिक्त है। रिक्त पद भरने के लिए जुलाई में प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस पर परिषदीय विद्यालयों के 40 अध्यापकों ने आवेदन किया था। मंगलवार को लिखित परीक्षा हुई।


जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने बताया कि बारिश के बावजूद लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed