फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

4840 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, आसान सवालों से खुश दिखे अभ्यर्थी

Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से संचालित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2022 रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
विज्ञापन

सभी 29 परीक्षा केंद्रों पर खाकी का पहरा रहा। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे तो सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी भ्रमण किया। डीएम-एसपी समेत कई अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 4840 रही।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई।
जिले में बनाए गए 29 परीक्षा केंद्रों पर 11,711 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे, जिन्हें दोनों पालियों में परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 6,973 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, लेकिन दूसरी पाली में उपस्थिति घटकर 6871 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 4840 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हर केंद्र पर जिला प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमण किया। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। डीएम और एसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

प्रश्नपत्र काफी अच्छा आया, सब ठीक रहा
परीक्षा केंद्रों से बाहर आए ज्यादातर अभ्यर्थी काफी खुश थे। आकांक्षा, माया यादव और कल्याणी सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्र बहुत अच्छा आया। सब बढ़िया रहा। साइंस के सवाल थोड़े कठिन थे, पर हल कर लिए। सामयिकी से जुड़े सवाल काफी अधिक रहे। प्रिंस कुमार, अंकित चौरसिया और मुख्तार अहमद बोले कि पेपर बहुत बढ़िया हुआ है। सभी विषयों के सवाल काफी अच्छे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed