फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

सवाल में उलझे प्रधानाचार्य, नहीं दिया जवाब

Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Exam
13-रायबरेली में शुक्रवार को सरेनी के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में नेशनल अचीवमेंट सर्वे की प? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए चिह्नित विद्यालयों में स्कूल प्रभारी यानी प्रधानाचार्यों को भी उपलब्ध कराई गई बुकलेट में पूछे गए सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने थे। इसमें एक सवाल को लेकर प्रधानाचार्य काफी परेशान दिखे। सवाल में पूछा गया कि कंप्यूटर लैब, टैबलेट है या नहीं। अगले सवाल में पूछ लिया गया कि बच्चों को कंप्यूटर लैब में हफ्ते में कितने दिन मौका देते हैं। यदि विद्यालय में कंप्यूटर नहीं हैं, के सवाल पर प्रधानाचार्य उलझ गए। इसलिए प्रधानाचार्यों ने इसका कोई विकल्प नहीं चुना।
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के लिए बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई के 220 विद्यालय चुने गए, जहां कक्षा तीन, पांच, आठ और दस के बच्चों को उपलब्ध कराई गई बुकलेट में पूछे गए सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने थे। इसमें लगभग साढ़े सात हजार बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को पहले अलग-अलग कक्षा के अनुसार विभिन्न विषयों से संबंधित सवालों की बुकलेट दी गई। फिर दूसरी बुकलेट में बच्चों से अपने बारे में जानकारी देने के लिए सवाल पूछे गए। विषय अध्यापकों को एक बुकलेट उपलब्ध कराई गई, जिसमें पाठ्यक्रम, पढ़ाई के तरीके, प्रशिक्षण आदि से जुड़े सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने थे। स्कूल प्रभारी यानी प्रधानाचार्य को बुकलेट उपलब्ध कराई गई, जिसमें विद्यालय के संसाधन, बच्चों के शैक्षिक स्तर समेत अन्य जानकारियां जुटाने के लिए सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य आरपी मिश्र ने बताया कि उनके विद्यालय में कंप्यूटर नहीं हैं। ऐसे में यदि विद्यालय में कंप्यूटर नहीं हैं, के सवाल का जवाब कैसे देते। इस सवाल में तीन आप्शन दिए गए थे। हफ्ते में एक दिन, दो दिन या दो से अधिक दिन। नहीं का कोई आप्शन नहीं था। इस सवाल का जवाब कैसे देते, इसलिए सवाल छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य शेषबाला ने बताया कि सभी विद्यालयों में सर्वे (परीक्षा) की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। बुकलेट और ओएमआर शीट की व्यवस्था सीबीएसई ने कराई थी। मूल्यांकन भी सीबीएसई कराएगा। सीबीएसई समन्वयक बनाए गए केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके अग्रवाल ने बताया कि अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि कितने बच्चों, शिक्षकों, स्कूल प्रभारियों ने ओएमआर शीट भरा है। बुकलेट में किस तरह के सवाल पूछे गए, इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
बच्चों के जवाब बताएंगे विद्यालय का शैक्षिक स्तर
नेशनल अचीवमेंट सर्वे का मकसद विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आंकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक जरूरतों ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। यह एक प्रकार की परीक्षा रही, जिसमें बच्चों को ओएमआर शीट पर विकल्प चुनने थे। बच्चों के जवाब से पता चलेगा कि शैक्षिक स्तर क्या है। बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। परीक्षा की व्यवस्था के लिए डायट ने फील्ड इंवेस्टिगेटर लगाए तो निगरानी के लिए सीबीएसए ने आब्जर्वर तैनात किए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी भ्रमण कर जायजा लिया।
शहर के जीजीआईसी, वैदिक कालेज समेत कई विद्यालयों में परीक्षा हुई। राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला रंजन त्रिवेदी, जय सिंह चौहान की देखरेख में कक्षा 10 के 30 बच्चों ने ओएमआर शीट पर जवाब दिए। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने भी ओएमआर भरा। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में कक्षा 8 और 10 के बच्चों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य अमित भारती ने बताया कि 30-30 बच्चे शामिल हुए। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, नरमेदश्वर इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल चिंताखेड़ा, राजकीय हाईस्कूल पूरे त्रिवेदी, सरस्वती बाल विद्या मंदिर, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर समेत कई स्कूलों में परीक्षा हुई। इनमें 345 में से 338 बच्चे शामिल हुए।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अरखा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जब्बारीपुर, जवाहर इंटर कालेज अरखा, प्राथमिक विद्यालय पूरे लोक सिंह, एसएन इंटर कालेज बाबूगंज, रामरती शिक्षा सदन बाबूगंज, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, ज्ञानदायनी सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचाहार, महात्मा गौतम बुद्ध शिक्षा निकेतन दौलतपुर, बाल विद्या मंदिर पूरे बग्घा में परीक्षा हुई। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक धूता विद्यालय में कक्षा 3 के 13, कक्षा 10 के 30 छात्रों ने परीक्षा दी। राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में कक्षा 8 व 10 के 30-30 बच्चे शामिल हुए। राजकीय हाईस्कूल जगतपुर में कक्षा 10 के 30 बच्चों ने सर्वे परीक्षा दी।

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, पब्लिक स्कूल ओसाह, यूपीएस राजापुर, प्राथमिक विद्यालय बैंती, यूपीएस चितवनिया, प्राथमिक विद्यालय दहिगावां समेत कई चिन्हित स्कूलों में परीक्षा कराई गई। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक रामदुलारी तालुकेदारिया इंटर कालेज, बाबा माधव दास विद्यापीठ, समता इंटर कालेज, गांधी विद्यालय समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने सर्वे के लिए ओएमआर शीट पर जवाब दिए। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक अंकुर बाल विद्या मंदिर, यूपीएस आसानंदपुर, जूनियर हाईस्कूल सरदारगंज में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed