{"_id":"60f060838ebc3ec75a7ad864","slug":"exam-raibaraily-news-lko587072391","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 महाविद्यालयों में आज से होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 महाविद्यालयों में आज से होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लंबे इंतजार के बाद छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इस बार हर पाली महज डेढ़ घंटे की होगी।
ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों को उत्तर देने होंगे। जिले में 51 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि सात नोडल केंद्र रहेंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 8 बजे से 9.30 बजे, सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक होंगी।
शहर के फिरोज गांधी महाविद्यालय में इसी कॉलेज के लगभग चार हजार परीक्षार्थी एग्जाम देंगे तो कर्मयोगी डिग्री कॉलेज के लगभग तीन सौ परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने बताया कि हर पाली में लगभग 900 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि महाविद्यालय की लगभग नौ सौ छात्राओं के साथ ही त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के 80 तथा व्यक्तिगत 422 परीक्षार्थी भी इसी केंद्र पर इम्तेहान देंगे।
हर कमरे में बैठाए जाएंगे 20 परीक्षार्थी
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। महाविद्यालय के प्रत्येक कमरे में 20 परीक्षार्थियों को बैठानेे की व्यवस्था रहेगी। प्राचार्य डॉ. रूदल यादव ने बताया कि परीक्षा में महाविद्यालय के 857 परीक्षार्थियों के साथ ही श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरचंदपुर के 763 छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में शामिल होंगे।