फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Even after seven years, the overbridge did not occur.

सात साल बाद भी हैंडओवर नहीं हुआ ओवरब्रिज

Mon, 30 Nov 2020 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Even after seven years, the overbridge did not occur.
रायबरेली। बांदा-बहराइज राजमार्ग पर बछरावां में करीब सात साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। सात साल बाद भी यह ओवरब्रिज हैंडओवर नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने ओवरब्रिज में कई खामियां बताकर इसे हैंडओवर नहीं किया। ऐेसे में खस्ताहाल ओवरब्रिज की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सेतु निगम ने इस ओवरब्रिज का लोकार्पण तक नहीं कराया है। बांदा-बहराइज राजमार्ग पर बछरावां में बने ओवरब्रिज का निर्माण करीब सात साल पहले करीब 25 करोड़ की लागत से कराया गया है। निर्माण कराने के बाद सेतु निगम के अफसर इसे लावारिस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

यही वजह है कि ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंटों में डाली गई लोहे की प्लेटें टूट और सरिया टूट गईं हैं। एक-दो बार लोक निर्माण विभाग को पत्राचार किया, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने कमियों को ठीक कराने के बाद ही ओवरब्रिज हो हैंडओवर करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सेतु निगम ने न तो कमियों को दूर किया न हीं दोबारा किसी प्रकार का पत्राचार किया। बछरावां का ओवरब्रिज लोक निर्माण विभाग के दो खंडों के बीच बना है, लेकिन दोनों खंड कमियों की वजह से हैंडओवर नहीं कर रहे हैं।
ओवरब्रिज से महराजगंज की तरफ जाने वाली सड़क लोक निर्माण प्रांतीय खंड में और ओवरब्रिज से लालगंज तरफ आने वाली सड़क लोक निर्माण खंड द्वितीय के अंतर्गत आती है। दोनों खंड अपनी-अपनी सड़क की मरम्मत करा रहे हैं, लेकिन सेतु निगम ने ओवरब्रिज की एक बार भी मरम्मत नहीं कराई है।
ओवरब्रिज के बारे में लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार कुरील से बात की गई तो पता चला कि ओवरब्रिज लोक निर्माण खंड द्वितीय को हैंडओवर करना है, लेकिन अब तक हैंडओवर क्यों नहीं किया गया इस बारे में जानकारी नहीं है।

लोक निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज को हैंडओवर करने के लिए पत्र मिला था। टीम भेजकर ब्रिज की जांच कराई गई थी, लेकिन कई कमियां होने पर हैंडओवर नहीं किया गया है। उन कमियों को दूर कराने के लिए सेतु निगम से कहा गया था, लेकिन दोबारा कोई पत्र नहीं आया और नहीं उन कमियों को ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed