{"_id":"68f0032af57cdcd2030f4dce","slug":"even-after-one-and-a-half-years-237-people-did-not-get-a-roof-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142993-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ साल बाद भी 237 लोगों को नहीं मिली छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ साल बाद भी 237 लोगों को नहीं मिली छत
Thu, 16 Oct 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के बरखापुर में बने फ्लैट।
रायबरेली। डेढ़ वर्ष पहले बुकिंग कराने के बाद भी 237 गरीबों को छत नहीं मिल सकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बरखापुर में रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) से बनवाए जा रहे फ्लैट का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। भवन तो बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन सड़क, बिजली, पानी की आदि की सुविधा न होने के कारण फ्लैटों का आवंटन नहीं किया गया। करीब तीन करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी गई है। बजट मिलने के बाद ही पात्रों को छत मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बरखापुर में 235 फ्लैटों के निर्माण का काम शुरू कराया गया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराकर आवासों के आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक गरीबों को आवास नहीं दिए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट करीब 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इसमें एक-एक बेडरूम, लॉबी, किचन, स्नानघर और प्रसाधन शामिल किया गया है। साढ़े चार लाख की लागत से बन रहे ये फ्लैट गरीबों को महज दो लाख रुपये में ही दिए जाएंगे।
यह फ्लैट शुरू से ही बजट के अभाव में पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। किसी तरह आवास को पूरे कराए जा चुके हैं, लेकिन बिजली, पानी, सीवर, नाला, सड़क आदि का काम अब तक नहीं हो सका है। इसके लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलने के बाद ही यह काम हो सकेंगे। हालांकि बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
आरडीए के सहायक अभियंता राजेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलते ही काम पूरा कराकर लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे।