फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Environmental clearance obligation over

पर्यावरण क्लियरेंस की बाध्यता खत्म

Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिना पर्यावरण क्लियरेंस लिए ईंट भट्ठों के संचालन करने का
विज्ञापन
रास्ता साफ हो गया है। इस नियम को समाप्त कराने को लेकर जिले के 370 ईंट भट्ठा संचालकों ने हड़ताल कर रखी थी।

हड़ताल के चलते करीब 75 हजार भट्ठा श्रमिकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया था। आदेश आने के बाद जहां भट्ठा संचालकों में खुशी की लहर है। वहीं श्रमिकों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

रविवार को ईंट निर्माता संघ के बैनर तले एकत्र हुए ईंट भट्ठा संचालकों ने अपनी खुशी का इजहार किया। सिविल लाइंस स्थित रायबरेली क्लब में बैठक हुई।

इसमें संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह त्यागी ने कहा कि पर्यावरण क्लियरेंस के खिलाफ चलाया गया आंदोलन रंग ले आया। उन्होंने कहा कि सभी भट्ठा संचालकों की एकता और धैर्य के चलते हड़ताल कामयाब रही।

महामंत्री विमल तलरेजा ने कहा कि जिले में करीब 370 ईंट भट्ठे हैं। यहां करीब 75 हजार श्रमिकों को रोजगार मिलता है। हड़ताल के चलते जहां इस सीजन में पथाई का काम नहीं हुआ, वहीं श्रमिक भी बेरोजगार हो गए थे।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश में अब ईंट भट्ठा चलाने के लिए पर्यावरण क्लियरेंस लेने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। यही नहीं 20 फीसदी अधिक रॉयल्टी देकर मिट्टी की ढुलाई भी करा सकेंगे।

पहले यह संभव नहीं था। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फरवरी से भट्ठों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर राकेश जीवनानी, राम किशोर चौधरी, राकेश चंदनानी, समर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed