फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   engineering student corona positive after aiims doctor

एम्स की डॉक्टर के बाद इंजीनियरिंग का छात्र कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
engineering student corona positive after aiims doctor
रायबरेली। एम्स के दंत रोग विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के बाद अब इंजीनियरिंग छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। दो दिन में जिले में कोरोना के दो केस मिल चुके हैं। यह छात्र सिक्किम से लौटा था।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई लखनऊ से आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्र को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए एम्स की संक्रमित डॉक्टर का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है। युवक की भी जिनोम सीक्वेंसिंग जांच होगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के घसियारी मंडी के एक मोहल्ले का युवक सिक्किम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।
छात्र वहां से दो दिन पहले ही घर लौटा था। कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल एसजीपीजीआई भेजा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिलीं एम्स की डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed