फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Engine derailed during shunting

शंटिंग के दौरान बेपटरी हुआ ट्रेन का इंजन

Sat, 27 Aug 2016 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 27 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Engine derailed during shunting
रेल का इंजन - फोटो : amar ujala
रेलवे अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शनिवार सुबह रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान ट्रेन का एक इंजन बेपटरी हो गया। इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। कई ट्रेनों का संचालन कुछ देर के प्रभावित रहा, जिससे मुसाफिर परेशान रहे।
विज्ञापन


खास बात ये है कि ट्रेनों के बेपटरी होने की सात माह में हुई यह तीसरी घटना है। लगातार हादसों के बाद भी विभागीय अफसर सबक लेने को तैयार नहीं है। लखनऊ से आई एआरटी ट्रेन ने इंजन को उठाकर पटरी पर रखा। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ से एक मालगाड़ी गिट्टियां लेकर रायबरेली आई थी। इसे परियावां जाना था। इसलिए सुबह इसका इंजन निकालकर दूसरी तरफ लगाया जा रहा है। बताते हैं कि चालक इंजन ले जा रहा था, तभी डबल फाटक के पास अचानक इंजन पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिली तो अफसरों के होश उड़ गए। एसएस एके श्रीवास्तव और यातायात निरीक्षक परवेज अहमद समेत अन्य अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस घटना की वजह से सुबह गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

इससे यात्रियों को परेशानी हुई। आश्चर्य की बात ये है कि फरवरी से अगस्त के मध्य ट्रेन के इंजन या बोगी के बेपटरी होने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 12 फरवरी को एक ट्रेन की बोगी के कई चक्के पटरी से बाहर आ गए थे।

वहीं 18 जून को वॉशिंग लाइन पर ले जाते समय एक पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा डेड इंड तो तोड़ते हुए पटरी से उतर गया था। इन दोनों ही घटनाओं में विभागीय अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही रही। कई लोगों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन इससे अफसरों ने कोई सबक नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि शनिवार की सुबह संटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतर गया। 


रेलवे स्टेशन के यातायात निरीक्षक परवेज अहमद ने बताया कि प्रतापगढ़ से गिट्टी लेकर आई मालगाड़ी को परियावां जाना था। इसलिए उसके इंजन को दूसरी तरफ लगाया जा रहा था। शंटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतर गया। फिर एआरटी ट्रेन से इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed