{"_id":"629506e2d4bd7f168c01c3ac","slug":"encroachment-removed-from-the-roads-of-nasirabad-town-raibaraily-news-lko632879427","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीराबाद कस्बे की सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीराबाद कस्बे की सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे की सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार को हटवा दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 29 मई को अमर उजाला ने नसीराबाद कस्बे में किए गए अवैध अतिक्रमण की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण उनकी तरफ से किया गया तो सीधे तौर पर केस दर्ज कराया जाएगा।
नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे के अस्पताल रोड, सलोन, जायस रोड, मऊ तिराहा समेत अन्य मार्गों पर हुए अतिक्रमण किया गया था। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। साथ ही आवागमन भी प्रभावित होता था।
सोमवार को सलोन तहसील में तैनात तहसीलदार चंद्रशेखर की अगुवाई में ईओ संदीप कुमार, नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी ने कस्बे से निकली सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी भी कई स्थानों पर दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है।