{"_id":"6a077959f32beb1a8109674b","slug":"encroachment-removed-from-murai-bagh-intersection-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157948-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुरई बाग चौराहे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुरई बाग चौराहे से हटाया अतिक्रमण
Sat, 16 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 16 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। नगर पंचायत डलमऊ के मुरई बाग कस्बे के मुख्य चौराहे पर आए दिन भीषण जाम लगता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस बल के साथ सड़कों की पटरियों पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण शांत हो गए।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार और अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य पुलिस बल के साथ मुरई बाग चौराहे पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान व्यापार मंडल डलमऊ इकाई के पदाधिकारियों ने अभियान का विरोध किया। क्षेत्रीय प्रशासन ने व्यापारियों की बात नहीं मानी।
उन्होंने जेसीबी से सड़क की पटरियों तक फैले अतिक्रमण को पूरी तरह हटवाया। प्रशासन ने व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। नायब तहसीलदार डलमऊ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेश पर की गई है। अतिक्रमण के कारण चौराहे पर यातायात बाधित हो रहा था। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।