{"_id":"6298eca1072f9801660321b8","slug":"encroachment-raibaraily-news-lko6334255199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
- फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। एनएचएआई की ओर से गुरुवार को लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा।
एक के बाद एक अवैध अतिक्रमण को ढहवा दिया गया। इससे हड़कंप मच गया। बिना नोटिस दिए ही अतिक्रमण हटाए जाने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
एनएचएआई की तरफ से चलाए गए अभियान के तहत करहिया बाजार, सूची, कमालगंज, साहबगंज बाजार में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया गया।
किसी ने टिनशेड रख लिया था तो किसी ने मकान की छत बढ़कर बना ली थी। रग्घू पुर गांव निवासी रामकुमार जायसवाल ने बताया कि बिना किसी सूचना के घर के बाहर बनी बाउंड्री को ढहवा दिया गया। यह गलत है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण मनमाने ढंग से हटाया जा रहा है।