{"_id":"62619779baca810319065890","slug":"employment-fair-raibaraily-news-lko6272002168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिस मेले में उमड़े अभ्यर्थी, 50 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिस मेले में उमड़े अभ्यर्थी, 50 चयनित
विज्ञापन
मेले में पंजीकरण फार्म भरते अभ्यर्थी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय अप्रेंटिस मेले में युवाओं का हुजूम उमड़ा। मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, जिनका साक्षात्कार लेने के लिए 11 कंपनियों के अधिकारी पहुंचे।
सुबह से देर शाम तक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाता रहा। विभिन्न कंपनियों ने लगभग 50 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह ने किया।
अप्रेंटिस मेले में आई कंपनियों में ज्यादातर इसी जिले से संबंधित रहीं। इससे मेले में 500 से अधिक आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थी पहुंचे।
सबसे पहले बिरला सीमेंट कंपनी ने दो ट्रेनीज को अप्रेंटिस में रखने का कांट्रेक्ट किया, जिसे सदर विधायक ने स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सीएम श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया चल रही है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद और भी अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे।
मेले में इसी जिले की सीमेंट और मोटर्स से संबंधित सात कंपनियों के अधिकारी आए, जबकि दूसरे जिलों या प्रांतों से आईं चार कंपनियों के अधिकारियों ने भी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि सुरेशचंद्र गुप्ता, गौरव अग्रवाल, नेहा सिंह, तनुजा यादव, नेहा वर्मा, संजय सिंह शामिल हुए। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव, उदय नरायाण, पवन कुमार मिश्रा, विनय कुमार, मोहन लाल, राजकुमार मौर्या ने सभी का स्वागत किया। अनुदेशिका प्रतिमा, अंकिता, कंचन, कविता आदि ने रंगोली सजाई।
जब अभ्यर्थियों को मिला सवाल पूछने का मौका
मेले में अभ्यर्थियों से सदर विधायक रूबरू हुईं। उन्होंने अभ्यर्थियों को माइक देते हुए सवाल पूछने का मौका दिया। इस पर कई अभ्यर्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनके जवाब देकर विधायक ने उनकी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की। उन्होंने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आत्मविश्वास रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।