फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   emploment

Raebareli News: रिक्तियां 796, अभ्यर्थी आए 286, चयनित हुए सिर्फ 76

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
emploment
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय में आठ कंपनियों में विभिन्न पदों की 796 रिक्तियों के लिए बुधवार को रोजगार मेला लगा। महज 286 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें सिर्फ 76 अभ्यर्थी ही उम्मीदों पर खरे उतर सके। इन्हें नौकरी का अवसर मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके, उन्हें आगे और तैयारी करके रोजगार मेले में आने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए। सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर, लेखाकार, टेक्नीशियन समेत कई प्रकार के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्र ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां मिल रहा छोटा सा अवसर अभ्यर्थियों के जीवन को नया आयाम दे सकता है।
विज्ञापन

कंपनी का नाम रिक्तियां चयन वेतन
पीपल ट्री ऑनलाइन 304 7 16,500
हिमालय मैनपावर सर्विसेज 78 9 18,600
ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल 60 5 20,000
शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी 35 11 8,500
नवभारत फर्टिलाइजर्स 30 8 8,000
जीफोरएस सिक्योरिटी सॉल्यूशन 150 16 15,000
एक्सजेंट एक्वा प्रा. लि. 114 8 11,000
सिप्ला आयुर्वेद 25 12 9,800
कुल 796 76
एक जगह मिले जॉब के कई अवसर
रोजगार मेले में कई कंपनियों के आने से मनचाही जॉब ढूंढने का मौका मिला। हरचंदपुर के अजय कुमार और लालगंज के कुलदीप सिंह का चयन सिक्योरिटी गार्ड के रूप में हुआ है। अजय ने कहा कि पहली बार रोजगार मेले में आए और चयनित हो गए। कुलदीप बोले कि अब प्रयागराज जिले में विजिट करने जाना है, जहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जॉब मिल जाएगी। कई बार प्रयास के बाद अच्छी नौकरी का मौका मिला है। अंजली और शुभांजलि ने कहा कि चार कंपनियों ने उनके लिए जॉब के अवसर थे। सभी के बारे में जाना और इंटरव्यू दिया है। चयनित होने की पूरी उम्मीद है। एक ही जगह पर कई तरह के अवसर मिलने से अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed