फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Electricity supply to 300 villages disrupted due to rain and strong winds

Raebareli News: बारिश व तेज हवा ले उड़ी 300 गांवों की बिजली

Sat, 19 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 19 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 300 villages disrupted due to rain and strong winds
रायबरेली में कटौती के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।  -संवाद
रायबरेली। हवा व बारिश से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। वैसे तो पूरे जिले में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है लेकिन 300 से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। कहीं तार टूट गए हैं तो कहीं इंसुलेटर खराब हैं। पेड़ गिरने से कई जगह तार व खंभे टूट गए हैं। आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की हुई। लोगों ने हैंडपंप से पानी भरकर प्यास बुझाई। सिंचाई के अभाव में धान की रोपाई भी ठप है।
विज्ञापन


चौदहमील और कठगर फीडर से जुड़े क्षेत्र में दो दिन से बिजली नहीं हैं। कर्मचारी फॉल्ट तक नहीं खोज पाए हैं। साढ़बरा गांव के पास पेड़ गिरने से एक खंभा टूट गया। इससे बुधवार रात से बिजली गुल है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र उतरपारा, रनापुर, सूची, बेहटा से जुड़े 300 से ज्यादा गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


भोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के रनापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दलीपुर, भोजपुर, मदनापुर, ऊसरू, गहरौली, बरवालिया, गजपतिखेड़ा, राजापुर, हरीपुर, दौलतपुर व तिवारीपुर समेत 70 गांवों में बिजली गुल है। आशू मिश्रा, कल्लू यादव, मोनू सिंह, कृपा साहू, अवधेश दीक्षित, राजू साहू, अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बिजली न आने से सबमर्सिबल पंप नहीं चले। 200 मीटर दूर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रामबाबू मिश्रा, शंकर वर्मा व सतीश शर्मा ने बताया कि बिजली न आने से फसलों की सिंचाई और धान की रोपाई का काम प्रभावित है। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बारिश और हवा चलने से लाइन में फॉल्ट आए हैं जिन्हें ठीक कराया जा रहा है।

हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के अलीपुर मझिगवां, पहाड़गंज, जंगलिन, कटरा, ढकिया, कुशलगंज, बरजोरगंज, धौकलगंज, दरियावगंज व भवनियापुर समेत 30 गांवों की बिजली 24 घंटे बाद बहाल हो पाई। शिवकुमार सिंह, अंशुमान सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी व ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इन गांवों को बिजली शिवगढ़ उपकेंद्र के कसना फीडर से मिलती है। इस लाइन में अक्सर फॉल्ट आता है।

तार के आसपास पेड़ की डालियों की छंटाई नहीं कराई जाती है। यही वजह है कि लाइन में फाॅल्ट आ जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कटी बिजली शुक्रवार सुबह सात बजे आई। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया आपूर्ति बहाल करा दी गई है।



कटौती से त्रस्त व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
शहर में बिजली कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन से उपभोक्ता त्रस्त हैं। कारोबार प्रभावित हो रहा है। कटौती से खफा व्यापारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामऔतार को सौंपा गया। व्यापारियों ने कहा कि एक माह से कभी लाइन हटाने तो कभी तार बदलने के लिए कटौती कर दी जाती है। दो दिन मौसम खराब होने से कटौती बढ़ गई है। नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम तो खोला गया लेकिन शिकायत करने पर समाधान नहीं होता। संदीप शुक्ला, पंकज प्रजापति ने कहा कि जर्जर तार ठीक करने का काम सुबह कराया जाए ताकि व्यापार प्रभावित न हो। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, अब्दुल वाहिद, शिखर श्रीवास्तव, शकील, आलोक सिंह व बीके रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed