{"_id":"683a0851d265b4efa60caf27","slug":"electricity-failure-heat-and-humidity-increased-the-trouble-raebareli-news-c-101-1-slko1032-134164-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुल रही बिजली, गर्मी व उमस में ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुल रही बिजली, गर्मी व उमस में ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र गोराबाजार से जुड़े उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को करीब चार घंटे बिजली गुल रही। गर्मी और उमस के बीच कटौती से लोग परेशान हो उठे। इसके बाद बिजली तो आई, लेकिन आवाजाही से लोग बेहाल रहे।
उपभोक्ता रामकुमार, सौरभ यादव, महेंद्र तिवारी, जयकरन पाठक, रजनी तिवारी ने बताया कि मलिकमऊ, जवाहर बिहार कॉलोनी, बत्तेपुर, जैतूपुर मोहल्ले की बिजली सुबह 10 बजे चली गई। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब उपकेंद्र फोन किया, तो बताया गया कि केबल बदलने का काम चल रहा है। बताया कि इसकी पूर्व में सूचना नहीं दी गई थी। अनुरक्षण कार्य सर्दियों में कराने के बजाय भीषण गर्मी में कराया जा रहा है। ऐसे में लोगों में नाराजगी है। अवर अभियंता मुलायम यादव ने बताया कि केबल बदलने का काम चल रहा था। इसकी वजह से बिजली बंद थी।
लोगों का बढ़ रहा गुस्सा
विद्युत उपकेंद्र जगतपुर के उपभोक्ता बिजली कटौती से बेहाल है। दिन-रात खूब कटौती हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि यही हाल रहा, तो किसी दिन उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। उपभोक्ता राधेश्याम, कल्लू, जितेंद्र कुमार,अनिल बाजपेयी, रामू शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे में पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। लोकल फाॅल्ट के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है। लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग से बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या दूर कराई जाएगी।