{"_id":"56f430dd4f1c1beb3cf14d24","slug":"electrical-substation-fire-25-villages-in-supplies-drying-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, 25 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, 25 गांवों की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र खीरों में गुरुवार देर शाम आग लगने से अजीतपुर और निहस्था के इनकमिंग फीडर जल गए। इससे 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने से उपकेंद्र पर अफरातफरी मच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पांच एमबी का ट्रांसफार्मर का रेडियटर फट गया। इससे ट्रंासफार्मर का काफी तेल बह गया।
विद्युत उपकेंद्र खीरों को आपूर्ति से आपूर्ति चल रही थी।
इसी दौरान एक पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज कटकर ट्रांसफार्मर में पर गिर गया। इससे अजीतपुर और निहस्था फीडर के इनकर्मिंग में आग लग गई। आग लगते ही दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र पर अफरातफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों की सूचना पर 132 केवी विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला से बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जिस ट्रांसफार्मर से आग लगी, उससे अजीतपुर, निहस्था और विश्वबैंक फीडर निकले हैं। तीनों फीडरों को बंद कर दिए गए है। ट्रांसफार्मर का रेडियटर फट जाने से ट्रांसफार्मर का काफी तेल बह गया। किसी तरह उसे बंद किया गया।
आग लगने से करीब 25 गांवों के पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो गई। एसडीओ उमेश सिंह ने बताया कि ट्रंासफार्मर के फ्यूज कटकर रेडियटर पर गिर गया था। अजीतपुर और निहस्था फीडर से जल गए है। शुक्रवार को मरम्मत का काम शुरू होगा। उसके बाद आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।