फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electric wire fell on womens

महिलाओं पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत, पांच झुलसी

Sun, 14 Jul 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
electric wire fell on womens
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पचखरा गांव में शनिवार को 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का तार धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर गिर गया। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। आननफानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना देने के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तार ढीले थे। कई बार अफसरों से तार सही कराने की बात कही गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पचखरा गांव निवासी कुलदीप सिंह के खेत में करीब 18 महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी। दोपहर बाद करीब पांच बजे खेत के ऊपर से गए बिजली के तार में स्पार्किंग हुई और तार टूटकर रोपाई कर रही महिलाओं पर गिर गया। महिलाओं के ऊपर तार गिरते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान दौड़े और फोन करके उपकेंद्र में बिजली की लाइन को बंद कराया गया। गंभीर रूप से झुलसी हुई महिलाओं को निजी वाहनों और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर पचखरा गांव की रहने वाली किशन देवी (60) पत्नी गुरुदीन की मौत हो गई।
साथ ही राजपति पत्नी हजारीलाल, सोना देवी पत्नी सुंदरलाल, रामपति पत्नी अमृतलाल, राजवती पत्नी साहबलाल और प्रेमा देवी पत्नी हीरालाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तार टूटने से लोगों में पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के प्रति जबरदस्त नाराजगी है।
थानेदार धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि तार टूटकर गिरने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि पांच महिलाएं झुलसी हैं। महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पचखरा गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, घटना पर जताया दुख
रायबरेली। घटना की जानकारी पर ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय पचखरा गांव पहुंचे। वह सबसे पहले मृतका किशुन देवी के घर पहुंचे और उसके परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस दौरान ग्रामीणों ने मनोज को बताया कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते घटना हुई। सुबह से ही तार स्पार्किंग कर रहा था। इसकी सूचना दी गई थी। बावजूद तार को ठीक नहीं कराया गया। सूचना के बाद दो घंटे तक यूपी 100 पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची।

मनोज ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। मृतका और घायलों के परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर शिवनायक पांडेय, राधे पासी, रमेश मिश्रा, प्रधान बृजेश यादव, रज्जन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed