फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

रुपया उड़ाने में भाजपा के अमरपाल टॉप, शेर बहादुर सबसे पीछे

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों ने खूब रुपया बहाया। मतदान से पहले तक किए खर्च के ब्योरे में टॉप-10 प्रत्याशियों में भाजपा के चार, कांग्रेस के तीन, सपा के दो और बसपा का एक प्रत्याशी शामिल है।
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित होने के बाद सबसे कम समय में चुनाव लड़े भाजपा से ऊंचाहार उम्मीदवार अमरपाल मौर्या रुपया उड़ाने में टॉप पर रहे। उन्होंने जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 64 उम्मीदवारों में सबसे अधिक 20.09 लाख रुपये चुनाव में खर्च किया है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों में हरचंदपुर से बसपा प्रत्याशी शेर बहादुर ने सबसे कम 1.94 लाख रुपये ही खर्च किया। हालांकि सभी उम्मीदवारों को आगामी 10 मार्च को मतगणना के बाद फाइनल खर्च का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को चुनाव में 40 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट दी थी। यह दीगर बात रही कि मतदान के पहले तक कोई भी प्रत्याशी खर्च करने में इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
ऊंचाहार से भाजपा के प्रत्याशी रहे अमरपाल ही तय धनराशि में आधी खर्च कर पाए, लेकिन वे सभी उम्मीदवारों में खर्च करने में सबसे आगे जरूर रहे।
भाजपा के प्रत्याशी ऊंचाहार, सदर और हरचंदपुर में अन्य प्रत्याशियों की तुलना में सबसे आगे रहे। इसके अलावा सरेनी में सपा और बछरावां में कांग्रेस का उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों की तुलना में सबसे अधिक खर्चीला रहा।
जादुई आंकड़ा पाना मुश्किल, मतगणना के बाद फाइनल रिपोर्ट
यह तो लगभग तय हो गया है कि चुनाव आयोग से तय किए गए 40 लाख रुपये तक खर्च करने के लक्ष्य को पाना अब सभी प्रत्याशियों के लिए मुश्किल माना जा रहा है।
मतदान से पहले तक खर्च का ब्योरा देने के बाद अब प्रत्याशियों को मतगणना खत्म होने के बाद खर्च का फाइनल ब्योरा देना होगा। इसमें मतदान के दिन के अलावा मतगणना के दौरान हुए खर्च का जिक्र प्रत्याशियों को करना होगा। हालांकि जादुई आंकड़े को पाना सभी उम्मीदवारों के लिए मुश्किल लग रहा है।

चुनाव में टॉप-10 खर्चवाह प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी विधानसभा क्षेत्र खर्च धनराशि (लाखों में)
अमरपाल मौर्या भाजपा ऊंचाहार 20.09
सुशील पासी कांग्रेस बछरावां 12.20
राकेश सिंह भाजपा हरचंदपुर 11.90
मनोज पांडेय सपा ऊंचाहार 11.73
देवेंद्र सिंह सपा सरेनी 11.70
सुधा द्विवेदी कांग्रेस सरेनी 10.10
अदिति सिंह/ भाजपा/ सदर 9.96
अंजली मौर्या /बसपा/ ऊंचाहार 9.94
सुरेंद्र विक्रम सिंह/ कांग्रेस/ हरचंदपुर 9.69
लक्ष्मीकांत/ अपना दल/ बछरावां 9.24
खर्च करने में पीछे रह गए यह उम्मीदवार
प्रत्याशी/ पार्टी/ विधानसभा क्षेत्र खर्च धनराशि (लाखों में)
अतुल सिंह/ कांग्रेस/ हरचंदपुर 8.70
राहुल लोधी/ सपा/ हरचंदपुर 8.66
मनीष चौहान /कांग्रेस/ सदर 7.61
श्याम सुंदर/ सपा/ बछरावां 7.02
धीरेंद्र सिंह/ भाजपा/ सरेनी 6.49
ठाकुर प्रसाद/ बसपा /सरेनी 4.59
लाजवंती कुरील/ बसपा/ बछरावां 4.22
आरपी यादव /सपा/ सदर 3.28
मो. अशरफ /बसपा सदर 2.13
शेर बहादुर बसपा हरचंदपुर 1.94
सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के सभी 64 उम्मीदवारों ने मतदान से पहले चुनाव में खर्च का ब्योरा दे दिया है। अब सभी उम्मीदवारों को मतगणना के बाद फाइनल खर्च का ब्योरा देना है। प्रत्येक प्रत्याशी को अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपये आयोग से तय है।
जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed