फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिला पंचायत हथियाने के बाद प्रमुखों की सीटों पर भाजपा की नजर

Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार कब्जा करने वाली भाजपा की नजर अब ब्लॉक प्रमुख सीटों पर है। सभी 18 सीटों पर कब्जे के लिए ताना-बाना बुनने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दीनशाह गौरा से कैबिनेट मंत्री की बहू तो जगतपुर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रबल दावेदारी कर रहे हैं। अमावां और राही में सदर विधायक के दावेदारों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। किसी भी हाल में भाजपा अंदर ही अंदर सभी सीटों पर कब्जा करके कमाल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अब ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो गया है। आठ जुलाई को नामांकन और 10 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना होगी।
ब्लॉक प्रमुख की सभी सीटों पर भाजपा इस बार कमल खिलाने के मूड में है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बहू सविता मौर्या दीनशाह गौरा से प्रमुख पद की प्रबल दावेदार हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दलबहादुर सिंह ने जगतपुर सीट से दावेदारी ठोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अभिलाष गौतम और सत्यभामा मौर्या ऊंचाहार सीट से प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। अमावां और राही सीट पर भी सदर विधायक अदिति सिंह से समर्थित दावेदार के आने की उम्मीद है। इसके अलावा हरचंदपुर, बछरावां, सरेनी, सलोन, डीह, महराजगंज, सतांव आदि सीटों पर भी भाजपा के दावेदारों की प्रबल दावेदारी नजर आ रही है।
जिले की 10 सीटों पर पूर्व प्रमुखों को झटका
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 10 सीटों पर पूर्व प्रमुख इस बार दावेदारी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इन ब्लॉकों की सीटों का आरक्षण बदल गया है। ऐसे में पूर्व प्रमुख सीटों को अपने कब्जे में करने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।
इस बार ब्लॉक प्रमुख सीट राही, डीह, सलोन, छतोह, महराजगंज, डलमऊ, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार, रोहनियां, जगतपुर आदि सीटों पर पूर्व प्रमुख स्वयं दावेदारी नहीं कर पाएंगे। इन सीटों पर नए चेहरे के आने की पूरी उम्मीद है। हालांकि सीट को अपने कब्जे में रखने के लिए नये चेहरे की तलाश तेज हो गई है।
17 मार्च को खत्म हो चुका है प्रमुखों का कार्यकाल
17 मार्च से क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों (ब्लॉक प्रमुखों) का कार्यकाल खत्म हो चुका है। पीएफएमएस के तहत ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रमुखों की डीएससी को अनरजिस्टर्ड करने के साथ ही सभी 18 ब्लॉकों के प्रमुखों के खातों के संचालन का काम संबंधित तहसीलों में उप जिलाधिकारियों को प्रशासक बनाया गया है। 10 जुलाई को मतदान के बाद नए ब्लॉक प्रमुखों को विकास की जिम्मेदारी मिलेगी।

ब्लॉक प्रमुख के सभी 18 पदों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान कराया जाएगा। आठ जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे। 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed