{"_id":"6068b06f8ebc3edbca37231a","slug":"election-raibaraily-news-lko5725499156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर के प्रभारी बीडीओ ने पंचायत चुनाव से काटी कन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर के प्रभारी बीडीओ ने पंचायत चुनाव से काटी कन्नी
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के प्रभारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से किनारा कर लिया है। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए एडीओ (आईएसबी) कमलेश सिंह को जगतपुर ब्लॉक का प्रभारी बीडीओ नियुक्त कर दिया है।
वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों को छोड़कर एडीओ चुनाव संबंधित दैनिक कार्यों को प्रभारी बीडीओ के रूप में संपन्न कराएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
डीह ब्लॉक के बीडीओ को जगतपुर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। शनिवार से जिले में एक साथ सभी ब्लॉक में प्रधान, बीडीसी और ग्रामपंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
चुनाव से संबंधित दोनों ब्लॉकों का काम कराने में आ रही दिक्कतों को लेकर बीडीओ एडीओ (आईएसबी) को जगतपुर ब्लॉक का प्रभारी बीडीओ नियुक्त कर दिया है।
आदेश में स्पष्ट है कि दोनों ब्लॉकों का काम एक साथ संपन्न किया जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक एडीओ को प्रभारी बीडीओ नियुक्त किया जा रहा है।
वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों को अग्रिम आदेशों तक एडीओ संपन्न कराएं। प्रभारी बीडीओ नियुक्त हुए एडीओ (आईएसबी) कमलेश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रभारी बीडीओ की जिम्मेदारी मिली है। काम को ईमानदारी से संपन्न कराएंगे।