फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

पंचायत चुनाव की तैयारी : 199 मतदान केंद्रों पर इस बार होगा अतिरिक्त सुरक्षा पहरा, पहली बार बनेगा अति संवेदनशील प्लस केंद्र

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। पंचायत चुनाव में अभी तक अति संवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में ही आपने सुना होगा, लेकिन इस बार अति संवेदनशील (प्लस) केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर अन्य केंद्रों की अपेक्षा अधिक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। खासकर सुरक्षा व्यवस्था पर अधिक फोकस किया जा रहा है, ताकि सकुशल चुनाव कराया जा सके। इस बार 199 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील (प्लस) केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि यह पहली बार है, जब यह केंद्र बनाए गए। अभी तक अति संवेदनशील (प्लस) केंद्र विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ही बनाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार पंचायत चुनाव में भी यह मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। अधिकारी भी इन मतदान केंद्रों की पल-पल की जानकारी लेंगे। इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
आंकड़ों पर एक नजर
अति संवेदनशील (प्लस) केंद्र 199
अति संवेदनशील केंद्र 425
संवेदनशील केंद्र 423
सामान्य मतदान केंद्र 443
40 फीसदी जमा कराए गए शस्त्र
पंचायत चुनाव में लाइसेंसी शस्त्रों का प्रयोग न किया जाए, इसके लिए सभी से शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक 40 फीसदी शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंसी धारकों से जल्द शस्त्र जमा करवा लें। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिन गुप्ता को बनाया गया चुनाव सेल प्रभारी
चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए पुलिस लाइंस में चुनाव सेल खोला गया है। यहां पर सुरक्षा समेत अन्य जानकारियां थाने से मंगवाकर उनका रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक सचिन गुप्ता को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया है। चुनाव तक यह सेल काम करेगा। चुनाव सेल प्रभारी का कहना है कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि सकुशल चुनाव कराया जा सके।

सकुशल पंचायत चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इस बार अति संवेदनशील (प्लस) केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था सबसे अधिक रहेगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्र भी बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। 40 फीसदी लाइसेंसी शस्त्र भी जमा करा लिए गए हैं।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed