फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly man dies after being hit by a tanker

Raebareli News: टैंकर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a tanker
सलोन। सलोन-प्रतापगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर से बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक होटल में घुस गया। ग्राहकों और संचालक ने भागकर जान बचाई। गुस्साए ग्रामीणों ने टैंकर चालक को जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना अजीत सिंह चौराहा के पास बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर एक बस खड़ी थी। बाइक सवार बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टैंकर बेकाबू होकर सड़क किनारे होटल में जा घुसा।
विज्ञापन


हादसे में नया पुरवा गोपालपुर निवासी मंजीत, बहादुरपुर लालगंज आझारा प्रतापगढ़ निवासी राम प्यारे व भटनी प्रतापगढ़ निवासी किसान कुल्ले गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां कुल्ले को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को टैंकर के अंदर से खींचकर निकाला और जमकर पिटाई कर दी। कोतवाली नगर व करहिया चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।


घटना की जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर उनका गुस्सा शांत कराया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरातफरी और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed