Raebareli News: अलाव तापते समय आग में गिरा बुजुर्ग... बुरी तरह झुलसा; अस्पताल में तोड़ दिया दम
यूपी के रायबरेली में अलाव तापते समय बुजुर्ग आग में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में अलाव तापते समय झपकी आने से बुजुर्ग जलती आग में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जिल्ला मजरे गंगौली गांव की है। गांव निवासी सूरजदीन मौर्य (82) रविवार की देर शाम दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्हें झपकी आई और वह अलाव में गिर गए।
घर वालों ने कपड़ों की आग बुझाई
आग से उनके कपड़े जलने लगे। उन्होंने बचाने की गुहार लगाई तो घर वाले बाहर निकले। कपड़ों की आग बुझाई। बुजुर्ग को सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
झुलसने से बुजुर्ग की जान गई
सोमवार की भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर पाल यादव ने बताया कि आग में झुलसने से बुजुर्ग की जान गई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।