{"_id":"6155f09d8ebc3e4871055efa","slug":"elderly-injured-in-jcb-collision-raibaraily-news-lko598019086","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग घायल
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड स्थित मीठापुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को एक जेसीबी की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
मीठापुर गांव निवासी देवीगुलाम त्रिवेदी गांव के किनारे पैदल ही खेतों की ओर जा रहा था। तभी जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। घायल देवीगुलाम ने जेसीबी चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जेसीबी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।