{"_id":"0ba25316f0f247054fec326b0668d469","slug":"elderly-farmer-s-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग किसान ने की खुदकुशी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरो थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किसान ने पेड़ से फांसी लगा जान
विज्ञापन
दे दी। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक से पत्र मिलने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली।
उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक आरएस चौधरी का कहना है कि किसान को ऋण वसूली की कोई नोटिस नहीं भेजी गई है। उसे ऋण देने के बाद धन्यवाद पत्र भेजा गया।
जानकी दीक्षितखेड़ा मजरे हरदी निवासी विद्यानाथ पासी (70) सुबह घर के बाहर गया और वहां पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
मृतक के बेटे राजेश ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी चार बीघे जमीन है। पिता ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खीरों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इसी कार्ड पर उन्होंने बैंक से 30 दिसंबर 2014 को एक लाख दो हजार का लोन लिया था।
बैंक से 20 मई 2015 को डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया था, जो 21 जून को पिता को मिला था। इसके बाद से वह तनाव में आ गए और सुबह फांसी लगा ली।
एसओ आरके शर्मा का कहना है कि कर्ज में डूबने से किसान के खुदकुशी करने की तहरीर दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।