{"_id":"6134e30f8ebc3e144e5ccc93","slug":"eight-thefts-in-eight-months-not-even-a-single-one-was-disclosed-raibaraily-news-lko594188118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह में आठ चोरियां, खुलासा एक का भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह में आठ चोरियां, खुलासा एक का भी नहीं
विज्ञापन
भदोखर थाने में निर्देश देते एसपी श्लोक कुमार।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाने की पुलिसिंग व्यवस्था को हकीकत परखने के लिए शनिवार रात एसपी श्लोक कुमार अचानक थाने पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ थाना परिसर का जायजा लिया, बल्कि दरोगाओं के साथ बैठक करके अपराध की समीक्षा की।
एसपी ने पाया थाना क्षेत्र में आठ माह में आठ चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी की वारदात का पर्दाफाश नहीं हो सका है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और नवागत थानेदार यशवंत कुमार यादव से तत्काल वारदातों का खुलासा करने के लिए कहा।
एसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समय से किया जाए। कहीं पर किसी घटना की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर जाकर जांच करके प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाए। खासकर महिला संबंधी अपराध में किसी तरह की हीलाहवाली न की जाए।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि रात्रि गश्त ठीक तरीके से की जाए। चोरी की घटनाओं का खुुलासा न हो पाना ठीक बात नहीं है। इस पर सीओ सदर महिपाल पाठक ने जल्द चोरी की वारदातों का खुलासा कराने की बात कही। एसपी ने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों से बात करके उनकी समस्याएं भी जानीं।