{"_id":"6a36eec4c772c5e4f002959b","slug":"eight-members-of-a-vehicle-lifting-gang-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160842-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन चोर गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन चोर गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार
Sun, 21 Jun 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सलोन थाना क्षेत्र में बरामद की गई बाइकें। स्रोत-पुलिस विभाग
सलोन। वाहन चोर गिरोह के आठ बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की बाइकें, ई रिक्शा और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी वाहनों के पार्ट्स कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने बताया कि रात दो बजे सलोन कस्बे में कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान संदिग्ध मिलने पर डीह थाना क्षेत्र के बीकापुर मजरे नारायणपुर गांव निवासी लवकुश सरोज, पूरे दुबे मजरे दिलावलपुर गांव निवासी विनोद दुबे, सलोन कोतवाली क्षेत्र के बघौला गांव निवासी अनुराग सिंह, धीरेंद्र कुमार, सेमरी झकरासी गांव निवासी रामसहारे, रामलखन यादव, प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के कोईलासा मजरे मंगापुर गांव निवासी शिवकरन पासी, लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के अगई गांव निवासी शिवेंद्र यादव को पकड़ा है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई 10 बाइकें, एक ई रिक्शा, 4100 रुपये की नकदी और तमंचा बरामद हुआ है। इन वाहनों को डीह, सलोन के अलावा रायबरेली शहर से चुराए जाने की बात सामने आई है। बरामद किए गए वाहन किसके हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।